बलिया के इस घाट पर आज शाम पांच बजे से होगी गंगा महाआरती, आप भी आइएं

बलिया के इस घाट पर आज शाम पांच बजे से होगी गंगा महाआरती, आप भी आइएं

मझौवां, बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे स्थित मां काली स्थान हुकुम छपरा, गंगा पुर घाट पर अक्षय नवमी पर ग्राम पंचायत गंगापुर द्वारा महा गंगा आरती का आयोजन किया गया है। इस महा गंगा आरती में बतौर मुख्य अतिथि ख्यातिलब्ध सन्त रामभद्राचार्य बालक बाबा व विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार नायक, उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र, क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद उस्मान व खंड विकास अधिकारी बेलहरी पन्नालाल यादव शामिल होंगे।

उक्त आशय की जानकारी ग्राम पंचायत अधिकारी गंगापुर विनय कुमार सिंह व ग्राम प्रधान गंगापुर श्रीमती प्रतिभा यादव ने दी। बताया कि गंगा आरती में गंगा घाट को दीपो से सजाते हुए विभिन्न वैदिक मंत्रों के साथ आरती किया जाएगा। इसमे ग्राम वासियों के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। गंगा आरती बुधवार यानी 02 नवम्बर की शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली