बलिया : कक्षा एक की छात्रा थी जान्हवी, सर्पदंश से मौत

बलिया : कक्षा एक की छात्रा थी जान्हवी, सर्पदंश से मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा रोड में शनिवार को सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस घटना से परिवार के साथ ही स्कूल में भी शोक की लहर दौड़ गयी। 

नगरा थाना क्षेत्र के जहंगीरापुर निवासी जान्हवी यादव पुत्री सत्येन्द्र कुमार यादव सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। वह अपनी बहन के साथ शुक्रवार की रात कमरे में सोयी हुई थी। रात करीब 11 बजे सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गयी। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल जेआर मिश्रा व वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने शोकसभा कर मृतका को श्रद्धांजलि दी। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार