स्मृति शेष : लोकनायक को नमन कर अर्पित की श्रद्धांजलि
On



बैरिया, बलिया। सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 41वीं पुण्यतिथि पर जयप्रकाश नगर अवस्थित जेपी ट्रस्ट में सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गयी।श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर लोकनायक को नमन किया।
एनडीआरएफ के कमान्डेट अनिल कुमार, जेपी ट्रस्ट के अशोक कुमार सिंह व प्रचार्य दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जेपी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धाजंलि सभा का आगाज किया। उक्त लोगों के अलावा रजनीकान्त, सुरेश साह, ज्ञानेन्द्र वर्मा, प्रेमचन्द शर्मा, सुधीर, धर्मेंद्र सहित दर्जनों लोगों ने जेपी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
17 Mar 2026 20:00:37
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...



Comments