बलिया शहर के एक बड़े मेडिकल स्टोर पर छापा, नकली स्ट्रिप बेचने की मिली थी शिकायत

बलिया शहर के एक बड़े मेडिकल स्टोर पर छापा, नकली स्ट्रिप बेचने की मिली थी शिकायत


बलिया। एक नामी कंपनी की शुगर चेक करने की नकली स्ट्रिप बेचने की शिकायत पर आजमगढ़ मंडल के सभी जनपदों के औषधि निरीक्षकों की  टीम ने संयुक्त रुप से शहर के भारत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम ने काफी संख्या में स्ट्रिप को सीज कर दिया। टीम ने स्ट्रिप के नमूने भी लिये, जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया। ग्रीसिंन कंपनी ने औषधि निरीक्षक श्रीद्धेश्वर शुक्ला से शिकायत की थी कि उसके कंपनी के नाम की नकली स्ट्रिप बेची जा रही है। इसकी सूचना श्री शुक्ला ने सहायक आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ मनु शंकर अग्रवाल को दी। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आजमगढ़ के औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, मऊ के औषधि निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह व बलिया के औषधि निरीक्षक श्रीधेश्वर शुक्ला की टीम बनाई। 

टीम ने कंपनी से आये सन्दीप को साथ लेकर शहर के भारत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम ने ग्रिसिन कंपनी के नाम से बेची जा रही स्ट्रिप को सील कर दिया। साथ ही उसके नमूने लिए। जिसे जांच के लिए भेज दिया गया। औषधि निरीक्षक श्री शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई कंपनी की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर की गई है। लिये गये नमूने कि जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के समय वरिष्ठ लिपिक रवि शंकर पांडे उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क