बलिया : मेला देखने निकली किशोरी सड़क किनारे मिली अचेत, दुष्कर्म की आशंका ; वाराणसी रेफर

बलिया : मेला देखने निकली किशोरी सड़क किनारे मिली अचेत, दुष्कर्म की आशंका ; वाराणसी रेफर

नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव रूपवार सिकरहटा मार्ग पर सिकरहटा गांव के पास शनिवार की सुबह अचेतावस्था में किशोरी को इलाके में हड़कम्प मच गया। किशोरी के हाथ की नशे कटी थी, जिससे रक्तश्राव हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी किशोरी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। किशोरी संग दरिंदगी होने की भी आशंका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात किशोरी गांव में आयोजित मेला देखने निकली थी। रात में वह वापस नहीं लौटी। परिजन खोजबीन कर रहे थे, लेकिन रात में उसका कही पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव से करीब पांच किमी दूर सड़क किनारे किशोरी खून से लथपथ पड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। दाहिने हाथ की नस कटी हुई थी। एसपी राजकरन नय्यर का कहना है कि किशोरी को वाराणसी रेफर किया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। जांच-पड़ताल के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर