DIOS कार्यालय बलिया से जुड़ी बड़ी खबर : प्रबंधक पुत्र गिरफ्तार, बाबू पहले से है सस्पेंड

DIOS कार्यालय बलिया से जुड़ी बड़ी खबर : प्रबंधक पुत्र गिरफ्तार, बाबू पहले से है सस्पेंड

बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS) की डिस्पैच पंजिका में कूटरचना और अभिलेख से छेड़छाड़ करने में सहयोग के आरोपित श्री विश्वनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के प्रबंधक पुत्र रवि तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपित कार्यालय के लिपिक को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।

प्रकरण वर्ष 2020 का है। तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने कोतवाली में अपने कार्यालय के लिपिक शैलेंद्र कुमार चौबे तथा श्री विश्वनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के प्रबंधक विश्वनाथ तिवारी तथा उनके पुत्र रवि तिवारी पर सुसंगित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि कार्यालय की डिस्पैच पंजिका का प्रभार जिस समय संबंधित लिपिक शैलेंद्र कुमार चौबे के पास था, उसी दौरान डिस्पैच पंजिका में कई स्थानों पर कटिंग, डिस्पैच संख्या में बदलाव और फर्जी पत्रों को दर्ज कर गलत तरीके से श्री विश्वनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर से संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया था। प्रकरण में विद्यालय के प्रबंधक पुत्र रवि तिवारी का सहयोग सामने आया था। इस सम्बंध में कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की डिस्पैच पंजिका में छेड़छाड़ के आरोपित प्रबंधक पुत्र रवि तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा