'सहारा' कब तक रखेगा बेसहारा : बलिया के निवेशकों ने सरकार से किया हस्तक्षेप की मांग

'सहारा' कब तक रखेगा बेसहारा : बलिया के निवेशकों ने सरकार से किया हस्तक्षेप की मांग

बैरिया, बलिया। आखिर कब तक नान बैकिंग सहारा इण्डिया के निवेशक बेसहारा रहेगें ? यह बात निवेशकों के समझ में नहीं आ रही है। लोगों की गाढ़ी कमाई का जमाधन परिपक्वता पूर्ण होने के बाद भी सहारा प्रबन्धन भुगतान नहीं कर रहा है। मसलन निवेशक सहारा इण्डिया के शाखाओं का चक्कर लगा रहे है। सहारा इण्डिया की शाखाएं तो खुल रही है, लेकिन वहां जमा और निकासी नहीं हो रही। ऐसे में निवेशकों के माथे पर चिन्ता की लकीरें खींच गयी है। लोग अब सवाल कर रहे कि आखिर सरकार क्या कर रही है।

क्षेत्र की बात करे तो रानीगंज व लालगंज में सहारा इण्डिया के ब्राच है। इसके अलावा क्यू शॉप भी है।जहां लोगो को करोड़ो रुपया जमा है। कई ऐसे लोग है जिनके जमा धन की परिपक्वता पूर्ण हो गयी है। लेकिन उनका पैसा सहारा प्रबन्धन नहीं दे रहा है। जमाकर्ताओ को पैसे के एवज में सिर्फ  आश्वासन मिल रहा है।

शाखाओं में लोग जब अपने पैसे के लिए जा रहे तो सहारा के कर्मचारी अधिकारी अपना रोना रो रहे है कि हम लोगो को एक वर्ष से अधिक दिनों से पगार नहीं मिल रही है। हम लोग भूखे मरने के कागार पर है। अब ऐसे में निवेशक जाये तो कहा जाये ? यह उनके को समझ में नहीं आ रहा है।इलाके के सैकड़ों निवेशकों ने अपना अपना जमाधन का भुगतान कराने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट