बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, पहुंची पुलिस

बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, पहुंची पुलिस

अजीत पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के चक बहाउद्दीन निवासी प्रेम चन्द्र चौहान (60) की शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर बाद प्रेमचंद चौहान अपने पुत्र मनजी चौहान के साथ बहेरी बाजार गए थे। शाम को लौटते वक्त गांव के एक व्यक्ति की बाइक से घर के लिए चल दिए। जबकि मनजी सायकिल से ही आ रहा था। ग्रामीणों की माने तो प्रेमचंद व बाइक सवार बीच रास्ते में कहीं रुक कर शराब पिए। उसके बाद घर जाते समय रास्ते में प्रेमचंद की तबियत बिगड़ते देख प्रेमचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां  चिकित्सकों ने जांचोपरांत प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क