बलिया : पुआल के ढेर में मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव, मचा हड़कम्प ; जांच में जुटी पुलिस

बलिया : पुआल के ढेर में मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव, मचा हड़कम्प ; जांच में जुटी पुलिस

श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उकछी अंतर्गत आम के बगीचे में रखे पुआल के ढेर से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कोरम पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम पंचायत उकछी के पूरब दिशा में स्थित गोरही के पास स्थित बागीचे में गांव के राजकुमार खरवार का पुआल रखा गया है। गुरुवार की सुबह गांव की महिला सुखी लकड़ी के लिए बागीचे में गई थी। जैसे ही वह पुआल के ढेर के पास पहुंची, दुर्गंध ने उसका ध्यान तोड़ दिया। किसी तरह पुआल के पास जाकर देखा तो शव पुआल के अंदर नजर आया, जो पूरी तरह कंकाल का रूप धारण कर चुका था। महिला ने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच घटना की जानकारी होने पर एसएचओ पकड़ी भी मौके पर पहुंच गए और शव को किसी तरह बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

एक माह पहले रखा गया था पुआल

गोरही बगीचे में करीब एक माह पहले ही पुआल रखा गया था। राजकुमार खरवार ने बताया की नवंबर माह में धान की कटाई होने के बाद उसी बागीचे में उसकी निराई का काम किया गया था। घर पर पर्याप्त जगह न होने से पुआल को वहीं छोड़ दिया गया था। इसी बीच गुरुवार को पूर्णतः कंकाल बन चुका शव बरामद हो गया। उधर शव मिलने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि पुआल के ढेर से बरामद किए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिल हाल इसकी पहचान नही हो पाई है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली