बागी विधायकों को बाहर कर बसपा सुप्रीमो बोली, सपा को देंगे करारा जबाब

बागी विधायकों को बाहर कर बसपा सुप्रीमो बोली, सपा को देंगे करारा जबाब



लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 7 बागी विधायकों को पार्टी से आउट कर दिया है।इसमें असलम राइनी (भिनगा-श्रावस्ती), असलम अली (ढोलाना-हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), वंदना सिंह (सगड़ी-आजमगढ़), हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज), हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर) व सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर) शामिल है। इन सभी पर राज्य सभा के पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करने का आरोप है। 
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी को हराने के लिए बसपा ताकत लगा देगी। 7 बागी विधायक निलंबित किए गए हैं। उनकी सदस्यता रद्द की जाएगी। सपा का षणयंत्र कामयाब नहीं होगा। MLC चुनाव में हम सपा को जवाब देंगे। हम किसी गैर दल से नहीं मिले हैं। हम पर लगे सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा वापस लेना गलती थी। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद