बालिका की बरामदगी को बलिया में रोकी एनएच की रफ्तार, पहुंची पुलिस
On



दुबहर, बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के अखार के पुरवा बैजनाथ छपरा निवासी त्रिभुवन प्रसाद की लापता पुत्री कुमारी काजल की अब तक बरामदगी न होने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह अखार ढ़ाले पर एनएच-31 पर रफ्तार रोक दिया। इसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय काजल बुधवार की शाम 3:30 बजे लापता हो गई थी। इस मामले में पीड़ित ने लड़की के अपहरण होने की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया, लेकिन अभी तक लड़की बरामद नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अखार ढाले पर शुक्रवार की सुबह से सड़क जाम कर दिया है। लोग लड़की की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है। जाम करने वालें को समझाने का प्रयास चल रहा है।
पिंकू सिंह
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments
Latest News
31 Jul 2025 07:35:51
मेष आज जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी...
Comments