अब इस सिस्टम से मिलेगा शिक्षामित्रों का मानदेय Ballia News
On



बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बीएसए से मुलाकात कर माह जुलाई के मानदेय व मानदेय भुगतान में हो रहे बिलंब पर चर्चा किया। बीएसए ने बताया कि जुलाई माह का मानदेय शासन के निर्देश के क्रम में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) से इस बार भुगतान होगा। इस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। बहुत जल्द भुगतान हो जाएगा। बीएसए ने बताया कि शासन द्वारा बजट भुगतान के बाद भी बैंक में तमाम समस्याएं आती थी। इसको लेकर शिक्षा मित्र बहुत परेशान रहते थे। जिला प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि शासन का ये कदम बहुत ही सराहनीय है। बैंक के समस्याओं से अब निजात मिलेगा।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
07 Mar 2026 10:42:39
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...



Comments