नवीनीकरण से वंचित हुए बलिया के दो एआरपी, ये है वजह

नवीनीकरण से वंचित हुए बलिया के दो एआरपी, ये है वजह

बलिया। राज्य परियोजना निर्देशक उप्र लखनऊ द्वारा जारी निर्देश के क्रम में प्रत्येक विकास खण्ड एवं नगर संसाधन केन्द्रों पर 05 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का उनके द्वारा माह जनवरी 2021 से दिसम्बर 2021 तक सम्पादिव कार्य/दायित्वों के संयुक्त मूल्यांकन तथा उनके द्वारा प्रस्तुत वार्षिक परफॉरमेंस अप्रेजल प्रपत्र के आधार पर प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाईनार एवं बीएसए शिवनारायण सिंह द्वारा गठित समिति ने मूल्यांकन किया।मूल्यांकन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलिया के अनुमोदनोपरांत 68 में 02 एआरपी  का नवीनीकरण शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिये नहीं किया गया है। इसमें दुबहर के एआरपी सुनील कुमार सिंह यादव व अनिल कुमार है। जारी आदेश के मुताबिक शिक्षा क्षेत्र गड़वार के उप्रावि भीखमपुर के सअ सुनील कुमार सिंह यादव का कार्य व्यवहार असंतोषजनक था, जबकि शिक्षा क्षेत्र दुबहर के कन्या प्रावि शिवपुर दियर के प्रअ अनिल कुमार ने त्याग पत्र दिया है।सुनील कुमार सिंह यादव दुबहर तथा अनिल कुमार नगर क्षेत्र के एआरपी थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा