बलिया : प्रेमजाल में फंसाकर बनाया शारीरिक सम्बंध, फिर वायरल कर दिया था Video

बलिया : प्रेमजाल में फंसाकर बनाया शारीरिक सम्बंध, फिर  वायरल कर दिया था Video



बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र की एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर निकाह करने के बहाने प्रलोभन देकर जबरजस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाते विडियो क्लिप व अश्लील फोटो वारयल करने के मामले में अभियुक्त इरफान को न्यायालय बलिया द्वारा दोष सिद्ध किया गया। 

23 मार्च 2018 को गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया कि गांव के ही मु. इरफान पुत्र अब्दुल कादिर ने वादी की पुत्री को प्रेम जाल में फंसाकर निकाह करने के बहाने प्रलोभन देकर जबरजस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए विडियो क्लिप व अश्लील फोटो खींच कर वारयल कर दिया। गड़वार पुलिस ने अभियुक्त मु. इरफान के विरूद्घ धारा 366, 376 (1), 385 भादवि व 67 (a) IT Act. का अभियोग पंजीकृत किया गया। बुधवार को नामजद अभियुक्त मु. इरफान पुत्र अब्दुल कादिर उर्फ लालू को  न्यायालय (ASJ/FTC-II) बलिया द्वारा सजा सुनायी गयी। इसमें अभियुक्त मु. इरफान पुत्र अब्दुल कादिर उर्फ लालू को धारा 376 (1) भादवि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 50000/- रु. का अर्थदण्ड, धारा 366 भादवि में 06 वर्ष का सश्रम कारावास व 30000/- रु. का अर्थदण्ड, धारा 385 भादवि में 02 वर्ष का कारावास व धारा 67(A)IT Act में 04 वर्ष की सजा व 500000/- रु. का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली