बलिया : लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छात्राओं को दिये टिप्स

बलिया : लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छात्राओं को दिये टिप्स


बलिया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गुलाब देवी बालिका डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें एसडीएम सदर जुनैद अहमद ने छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में 18 वर्ष से ऊपर की छात्राओं का पंजीकरण भी करवाया गया। छात्राओं ने काफी उत्साह से आगे आकर मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाने के लिए पंजीकरण कराया। 


इस अवसर पर एसडीएम सदर ने छात्राओं को एक मतदाता के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलवाई। छात्राओं ने भी संकल्प लिया कि वह देश की लोकतांत्रिक मर्यादा को बनाए रखेंगी तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य के अतिरिक्त शिक्षक गण तथा कर्मचारी आदि उपस्थित थे। उन्होंने भी मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में बच्चों का मार्गदर्शन नगर क्षेत्र के एआरपी डॉ. शशि भूषण मिश्र, सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार तथा तहसील कर्मी सत्येंद्र कुमार व परमात्मा द्वारा भी किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी