बलिया : कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक मची अफरा-तफरी, दुकान छोड़ भागे दुकानदार
On



बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चाय मिठाई की दुकान में शुक्रवार को अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के सभी दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी घटना होते होते बच गयी।
श्रीप्रकाश की कलेक्ट्रेट में चाय पानी की दुकान है। चाय बनाने के लिए श्रीप्रकाश ने अपने दुकान पर सिलेंडर को ऑन कर गैस जला ही रहा था, तभी सिलेंडर में आग लग गई। यह देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
07 Mar 2026 17:23:47
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...



Comments