Flood in Ballia : नौरंगा गांव की ओर बढ़ रही गंगा की लहरें

Flood in Ballia : नौरंगा गांव की ओर बढ़ रही गंगा की लहरें

बैरिया, बलिया। उत्तर प्रदेश के अंतिम गांव गंगा उस पार स्थित नौरंगा में कटान की स्थिति भयानक हो चली है। गंगा तेजी से नौरंगा गांव की तरफ कटान कर रही है। ऐसा लग रहा है कि गंगा नौरंगा गांव को आगोश में लेने को आतुर है। स्थिति यह है कि गंगा से गांव की दूरी बहुत कम रह गई है। वही, बाढ़ विभाग मौके से गायब है। कोई भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेने मौके पर नहीं पहुंचा है, जबकि गांव में गंगा के कटान के चलते भय का माहौल है।

बता दे कि पिछले वर्ष कटान रोधी कार्य शुरू हुआ था, किंतु बाढ़ विभाग ने उसे आधा अधूरा छोड़ दिया था। वहां मिट्टी भरवाने के लिए ग्राम प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर ने डेढ़ माह पूर्व जिलाधिकारी व बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र सौप कर कहा था कि आप लोग इस काम को पूरा करा दीजिये, अन्यथा मुझे अनुमति प्रदान करें मैं मनरेगा से यह कार्य पूरा करा दूंगा। किन्तु अधिकारी न तो कार्य स्वयं कराये, और नहीं मुझे कार्य कराने की अनुमति दिये। 

गौरतलब है कि राधेश्याम ठाकुर, विनोद ठाकुर, बलिंद्र ठाकुर, श्रीकांत यादव, अवधेश ठाकुर, रामजी ठाकुर व भुआली ठाकुर सहित दर्जनों लोगों का आशियाना कटान की जद में है। भय के कारण लोगों ने अपने परिवार को कटान के मुहाने पर खड़े घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। अगर तत्काल यहां राहत व बचाव का कार्य नही शुरू कराया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। 

गंगा उस पार नौरंगा पर प्रशासन की पैनी निगाह है। वहां की स्थिति सामान्य है। सूचना पर हमने  लेखपाल को मौके पर भेजा है। उसके द्वारा किसी भी तरह के खतरे की सूचना मुझे नहीं दी गयी है।
आत्रेय मिश्र उपजिलाधिकारी बैरिया


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल 13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल
मेषआत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग प्रभावित हो सकता है। यदि आप...
बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल
बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक
बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला