बलिया : पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने ससुर पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार



बलिया : दोकटी पुलिस ने शुक्रवार को चिरैया मोड़ के पास से नगरजीत यादव पुत्र तारकेश्वर यादव (निवासी श्रीनगर, थाना रेवती, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया। ससुर पर हमले के आरोपी नगरजीत को पुलिस ने धारा 307, 506 आईपीसी तथा 4/25 आर्म्स एक्ट में चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के लच्छू टोला निवासी श्रीराम यादव की लड़की खुशबू से मेरी शादी हुई है। मेरे ससुर मेरी पत्नी को मेरे घर नहीं भेजते है। इसी वजह से एक मई की रात में लच्छू टोला बाँध पर गुमटी के पास सो रहे अपने ससुर पर अपने एक साथी के साथ जाकर मैंने जान से मारने की नियत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वहां से भाग गया।
मैं भागते समय सेमरिया ढाला से आगे लालगंज की तरफ सड़के के किनारे घटना में प्रयुक्त चाकू को अच्छी तरह से साफ करके झाड़ी में छिपा कर रख दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

Related Posts
Post Comments



Comments