सांसद और सभापति के परिजनों को भी रुला रही बिजली

सांसद और सभापति के परिजनों को भी रुला रही बिजली




बैरिया(बलिया)।  लोक सभा चुनाव के बाद योगी सरकार की बिजली व्यवस्था ने नाक मे दम कर दिया है। बिजली कब आयेगी कब जायेगी, यह बात विभाग को पता नहीं है। भीषण गर्मी में लोग बिजली के इस आखमिचौली से बेहाल है।बच्चे बुढ़े व पर्दानशीं महिलाओ का दम घुट रहा है।यहां तक कि विद्युत आपूर्ति और सरकार का रोस्टर भी फेल है। ऐसे में बिजली व्यवस्था सुचारु करने के लिए लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।
जी हां हम बात कर रहे है विद्युत उपकेन्द्र लोक धाम ठेकहां, विद्युत उप केन्द्र बैरिया की जहां पर तैनात कर्मीयों को भी पता नहीं की बिजली कब आयेगी। लोक सभा चुनाव के पूर्व बिजली की दशा बेहतर थी। चुनाव बीतने के बाद बिजली पर सरकार का भी दावा फेल है। सरकारी रोस्टर बेमतलब साबित हो रहा है। हालत यह है कि 16 से 18 घन्टे तक लगातार बिजली गुल रह रही है। हैरत की बात यह है कि विद्युत उपकेन्द्र लोकधाम ठेकहा के ही फिडर पर सांसद बिरेन्द्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद भरत सिंह व राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश जी का घर है फिर भी बिजली के हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है।बैरिया केन्द्र भी नगर पचांयत में आता है। पूछने पर विद्युत कर्मी कन्ट्रोल रूम की दुहाई दे रहे है।लोकधाम पर तैनात एसएसओ सन्तोष तिवारी से पूछने पर कि बिजली कब आयेगी तो उनका सीधा सीधा जबाब कि यहां पर किसी को पता नहीं कि बिजली कब आयेगी।बिजली आने पर आपूर्ति होगी। अब ऐसे मे भीषड़ गर्मी के मारे लोग बिलबिला रहे है।रात में गर्मी से राहत के लिए लोग घरो से बाहर निकल कर पंखा झलते नजर आ रहे है। उधर इन्टक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह व कांग्रेस के वरिष्ट नेता सीबी मिश्र ने चेताया है कि अविलम्ब विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं होगा तो गम्भीर आन्दोलन होगा।

रिपोर्ट, धीरज सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी