छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट, एफआईआर

छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट, एफआईआर

 
रेवती (बलिया)।  थाना अंतर्गत मानगढ (महाज) में गत 20 मार्च को छेड़खानी का विरोध करने पर हुई मारपीट की घटना के चार दिन बाद रविवार को पुलिस द्वारा 147/148/149/323/504/506/452/325/308/354 तथा 7/8 पास्को एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर मामलें की जांच की जा रही है ।





गांव निवासनी वादनी द्वारा दी गई है तहरीर के अनुसार 20 मार्च की रात 9,30 बजे अनिश निवासी गांव कोड़हरा थाना दोकटी अपने पांच अन्य रिश्तेदारों के साथ हमारे घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ बदनियति से छेड़खानी करने लगा । लड़की द्वारा शोर करने पर बीच बचाव करने आई लड़की की माता उसके ,उसके चचेरे चाचा सहित चार लोग घायल हो गए । जिनका जिला चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है । घटना के वक्त लड़की का पिता जो होमगार्ड में है ड्यूटी पर सुरेमनपुर चौकी पर थे । घटना की सूचना पर 100 नंबर की पुलिस पहुँची तथा मामले की जानकारी की । घटना की तहरीर पुलिस को दिये जाने पर तत्काल में प्राथमिक दर्ज नहीं हो पायी थी । इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना छेड़खानी के विरोध पर मारपीट की हुई है तहरीर दो लोगों द्वरा अलग अलग दी गई थी । बाद में 23 मार्च को तीसरी तहरीर पर प्राथमिक दर्ज कर मामलें की जांच की जा रही है ।

रिपोर्ट अनिल केसरी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक