बलिया की बेटी ने गाड़ा बुलंदी का झंडा, सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में मिली स्टेट कैप्टनशीप की जिम्मेदारी

बलिया की बेटी ने गाड़ा बुलंदी का झंडा, सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में मिली स्टेट कैप्टनशीप की जिम्मेदारी


बलिया। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली बलिया की बेटियां नित्य नए कीर्तिमान स्थापित अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। इस कड़ी में  मृगेन्दू राय का नाम भी जुड़ गया है, जिसे सीनियर नेशनल खो खो चैम्पियनशिप में प्रदेश की महिला टीम का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गयी है।



बता दे कि जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में सीनियर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप में खेलने के लिए प्रदेश की महिला और पुरुष टीमें शनिवार को सवेरे  पिंक सिटी यानी जयपुर पहुंची, जहाँ आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा  खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।  इसके बाद खिलाड़ी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए ।
विदित हो कि रायपुर राजस्थान में 24 मार्च से 28 मार्च तक  सीनियर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप का आयोजन होगा, जिसमें  उत्तर प्रदेश के अलावा रेलवे, एयरपोर्ट अथॉरिटी और सीमा सुरक्षा बल की टीमें भी शिरकत करेंगी।



उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम में सुरेश कुमार (कप्तान), राहुल गौतम, कुलदीप (इलाहाबाद), गोविन्द यादव, मनीष(वाराणसी) आकाश कुमार (अलीगढ़) विक्की गुप्ता, प्रशान्त कुमार, धीरज (बिजनौर) रजत, ऋषभ (गाजियाबाद) के अलावा बलिया के अमरजीत यादव शामिल हैं। इसके अलावा
महिला टीम में मृगेन्दू राय (कप्तान), अञ्जलि यादव, पूजा पाण्डेय, मोहिनी गुप्ता, पुष्पा कुमारी (बलिया) पूनम, काजल, अनुज्ञा, उषा (रायबरेली) त्रप्ति (बिजनौर) खुशबू पाण्डेय (देवरिया) शालिनी (इलाहाबाद) शामिल हैं।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट