और रात भर सड़क पर पड़ा रहा बाइक सवार का शव

और रात भर सड़क पर पड़ा रहा बाइक सवार का शव




चिलकहर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरहा चट्टी के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी सुबह शौच करने जा रही महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क दुर्घटना में हुई मौत हाहाकार मचा हुआ है।                     
पहाड़पुर निवासी ओमप्रकाश यादव (32) बृहस्पतिवार की रात 8 बजे अपने रिश्तेदार बजरंगी यादव निवासी  कुकुरहां के यहां आने के लिये घर से चले थे कि चोगड़ा चिलकहर मार्ग के चोगड़ा के पुलिया समीप किसी वाहन के टक्कर से बाईक लड़ गयी व मौके पर ही मौत हो गयी।  शुक्रवार की सुबह जब कुछ लोग शौच को जा रहे थे तो गड्ढे मे युवक को गिरा देखकर शोर मचाया व पुलिस को बुलाया। मौके से पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाईक संख्या आर जे 19 एसआर 3935 भी सड़क के किनारे पाया शव व वाहन को थाने ले गयी, जहां से मृत ओमप्रकाश यादव के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक को एक चार वर्षीय पुत्र व एक छः वर्षीय पुत्री है। पत्नी व परिजनो का रोते रोते बुरा हाल है। गड़वार पुलिस ने अज्ञात वाहन खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वाहन की तलाश तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि जब कुकुरहां के लिये ओमप्रकाश आये तो फिर चोगड़ा के समीप कैसे चले गये।


रिपोर्ट संजय पांडे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा