पुण्यतिथि पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

पुण्यतिथि पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

रसड़ा (बलिया)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के 33 वा  पुण्य तिथि के अवसर पर रसड़ा तहसील इकाई के तत्वधान में स्थानीय डाक बंगला पर तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उनके चित्र पर माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी पत्रकारिता खासतौर पर ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना कर जो योगदान अंकित किया है इसके लिए उनकी अमर पहचान हमेशा बनी रहे आज हमें आप सभी पत्रकारिता से जुड़े लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि गांव गरीब एवं समाज की पीड़ा को उजागर कर उनके सपनों को साकार करें क्योंकि ग्रामीण पत्रकारिता के माध्यम से देश की तस्वीर को संवारना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार तहसील एसोसिएशन उपाध्याय पिन्टू सिंह, शिवानंद जायसवाल, अखिलेश सैनी ,हरिंदर वर्मा ,गोपाल जी गुप्ता, शकील अहमद, तनवीर अहमद, संजय शर्मा ,कृष्णा शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा ,  रमाकांत सिंह, विनोद शर्मा, सीताराम शर्मा ,आदि पत्रकार गण ने अपने विचार व्यक्त किए संचालन आलोक पांडेय ने किया ।

रिपोर्ट- पिन्टू सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे