'सनातन' के समर्थन में उत्तरी फूलन सेना, दर्जनभर नेताओं ने थामा सपा का दामन

'सनातन' के समर्थन में उत्तरी फूलन सेना, दर्जनभर नेताओं ने थामा सपा का दामन




बलिया। लोकसभा चुनाव में सपा- बसपा महागठबंधन को उस वक्त मजबूती मिली जब शुक्रवार को फूलन सेना ने अपना समर्थन गठबंधन को  दे दिया। साथ  ही सुभासपा छोड़कर कई नेता सपा में शामिल भी हुए। अपने आवास पर इन नेताओं का स्वागत करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मैं इस चुनाव में प्रदेश भर में गया लोगों के अन्दर वर्तमान सरकार के प्रति बहुत नाराज़गी हैं समाज का हर वर्ग इनके झूठ और जुमले से ऊब चुका है और गठबंधन के तरफ़ एक विश्वास भरी  नज़र से देख रहे हैं। हर जगह परिवर्तन की आँधी हैं श्री चौधरी की मौजूदगी में फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के निर्देश पर हमलोग गठबंधन को सर्मथन दे रहे हैं। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि फूलन सेना प्रदेश के 20 जिलों में गठबंधन को समर्थन देगी। इस समर्थन से गठबंधन को और ताक़त मिलेगी और  गठबंधन की राह आसान होगी। इस अवसर पर सुभासपा के नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राजभर, निर्भय नारायण सिंह प्रधान त्रिकालपुर रेवती रामशंकर राजभर, सुरेश राजभर, दिनेश राजभर व सुखदेव राजभर समेत दर्जनों नेता सपा में शामिल हुए। वहीं पुराने छात्रनेता और समाजसेवी अरविंद तिवारी भी सपा में शामिल हुए। इन सभी को सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय 'कान्ह जी' ने समाजवादी पार्टी की टोपी पहनाई और पार्टी में स्वागत किया इस मौके पर गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम यादव, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, संजय उपाध्याय ब्यासजी गोंड़, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, रामजी गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय डा० विश्राम यादव रोहित चौबे आदि थे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा