सीएमओ के काम नहीं आयी मोदीगिरी, हो गये सस्पेंड

सीएमओ के काम नहीं आयी मोदीगिरी, हो गये सस्पेंड


बलिया। प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर बीते 06 मार्च को सफाई कर्मी का पैर धोने का स्वांग करने तथा उसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल करना भी सीएमओ साहब की कुर्सी को महफूज नहीं रख सका और अंततः उन्हें अपने कुकृत्यों और दायित्वों से विमुख होने की कीमत निलम्बित होकर चुकानी पड़ी।


 बता दे कि चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने बीते आठ मार्च को पत्र संख्या 814/सेक-2-पांच-2019 में बलिया के सीएमओ डॉ0 उमापति द्विवेदी को निलम्बित करने का फरमान जारी किया है। अपने पत्र में उत्तर प्रदेश के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सीएमओ पर दो गंभीर आरोप लगाते हुए उक्त कारवाई की अनुशंसा की है।


जिनमें प्रमुख रूप से शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जेई/ए0ई0एस का टीकाकरण नहीं कराये जाना और दायित्व निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना। साथ ही परिवार कल्याण महानिदेशालय के संयुक्त निदेशक के साथ अर्मायादित, अशोभनीय व्यवहार तथा अभद्र टिप्पणी करना शामिल है।


 जारी निलम्बन आदेश में प्रमुख सचिव ने जिक्र किया है कि सीएमओं बलिया डॉ0 उमापति द्विवेदी का आचरण गंभीर कदाचार, अपकृत्य, अनुशासन हीनता, पदीय दायित्वों व कर्तव्यों के घोर उल्लंघन का द्योतक है। प्रमुख सचिव ने उक्त आरोपो की जांच के निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवायें को जांच अधिकारी नामित करते हुए सीएमओ का सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट