छात्रा का दुष्कर्मी हत्यारा गिरफ्तार

छात्रा का दुष्कर्मी हत्यारा गिरफ्तार


आगरा। छात्रा की दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या करने वाले हत्‍यारेे ने गिरफ्तार होने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्‍यारे का कहना है कि वो वारदात के बाद नहर पर नहाया और दोबारा घटनास्‍थल पर गया। यदि उसकी सांसें चल रही होतीं तो दोबारा गला घोंटकर उसे मार देता।  दुष्‍कर्मी हत्‍यारा सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गांव मे अपने दोस्त के पास कई महीने से आकर रह रहा था। 

सैंया थाना क्षेत्र निवासी आठवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा 11 मई को घर से शौच के लिए गयी थी। वहां दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करके शव को खेत के किनारे बनी झाड़ी में फेंक दिया था। एसपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया छात्रा की हत्या सलमान ने की थी। वह सीतापुर के थाना क्षेत्र तंबौर के गांव गड़ौसा का रहने वाला है। सलमान ने पूछताछ में पुलिस काे बताया कि सैंया निवासी शेर सिंह सीवर ठेकेदार है। वह सीवर लाइन की सफाई का काम कराता है। शेर सिंह की लखनऊ जाने के दौरान ट्रेन मे उससे मुलाकात हो गयी। सलमान की मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली है। इसलिए पिता से अनबन के चलते उन्होंने घर से निकाल दिया। वह कुछ महीने से शेर सिंह के साथ मिलकर काम कर रहा था। होली पर वह शेर सिंह के साथ उसके गांव आ गया।

सलमान ने पुलिस काे बताया कि छात्रा से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के बाद वह गांव के बाहर नहर में नहाने चला गया। इसके बाद वह दोबारा घटनास्थल पर यह देखने के लिए लौटा कि छात्रा मर गयी है कि नहीं। इससे कि यदि सांसे चल रही होतीं तो वह उसका दोबारा गला घोंट देता। छात्रा की मौत की पुष्टि होने के बाद वह गांव गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क