रोजगार सेवकों को मुख्यमंत्री ने दी खुशी : आनंद स्वरूप शुक्ल

रोजगार सेवकों को मुख्यमंत्री ने दी खुशी : आनंद स्वरूप शुक्ल


बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित वेतन का भुगतान अपने आवास से ऑनलाइन बटन दबाकर किया। इससे जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में खुशी की लहर है। 

प्रदेश के ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रमिकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। गांवों में ही उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। मनरेगा संचालन में ग्राम रोजगार सेवकों की अहम भूमिका है। 

मंत्री ने कहा कि गैर प्रांत से आने वाले भारी संख्या में श्रमिकों के रोजगार सृजन की पहल मुख्यमंत्री के स्तर से की जा रही है। उन्होंने ग्रामीण व शहरी आजीविका मिशन को प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिए। बताया कि मनरेगा के तहत प्रतिदिन 20 लाख रोजगार दिए जा रहे है। इसे प्रतिदिन 50 लाख किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। 

सीएम की पहल से काफी दिनों से चली आ रही ग्राम रोजगार सेवकों की समस्या का निदान हो गया है। इससे जनपद के रोजगार सेवकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार सेवकों से बात भी की और उनकी समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया। 

मंत्री ने कहा कि सरकार का जोर जनपद में फूलों से इत्र व धूप बनाने के उद्योग को प्रोत्साहित करने पर है। वहीं स्कूलों में छात्रों को ड्रेस आदि बनाने में भी आजीविका मिशन कारगर हो सकता है। इस तरह गांव स्तर पर रोजगार का सृजन की तैयारी है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क