Lockdown 3.0 : शहर के ग्रामीण क्षेत्र में भी खुलेगी दुकानें, देखें DM की एडवाइजरी

Lockdown 3.0 : शहर के ग्रामीण क्षेत्र में भी खुलेगी दुकानें, देखें DM की एडवाइजरी


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लॉकडाउन-3 में दुकानों के संचालन के लिए तय समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुए नगरीय क्षेत्र में दुकानें खोलने की व्यवस्था को ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी लागू कर दिया है।

समय सारणी के अनुसार किराना, सब्जी, फल, कृषि उपकरण व मैकेनिकल, कृषि, खाद्य पशुपालन से संबंधित दुकान सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुलेगी। जबकि, बिल्डिंग मैटेरियल, आयरन, हार्डवेयर स्टोर, प्लाईवुड, शटरिंग, बांस-बल्ली, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, कंप्यूटर, चश्मा, घड़ी, ऑटोमोबाइल, साइकिल, टायर ट्यूब और इनसे संबंधित सभी रिपेयरिंग की दुकान और जनरल स्टोर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 10:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक खुलेंगे। सर्राफा, फर्नीचर, कपड़ा, रेडीमेड (साड़ी, शूटिंग-शर्टिंग), कास्मेटिक, चूड़ी और जूता-चप्पल, रस्सी, कागज के गिलास, झोला डिस्पोजल, कॉपी किताब व स्टेशनरी, खेलकूद का सामान और फोटोस्टेट की दुकानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेगी। मेडिकल के दुकान, डेयरी और गैस सिलेंडर से सम्बन्धित व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे।

समोसा, मिठाई, पान गुटखा की दुकानें नहीं खुलेंगी

जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि अभी समोसा, मिठाई, चाट-पपड़ी, कोल्ड ड्रिंक, पान, गुटखा, पान मसाला, बीड़ी और खानपान से सम्बन्धित दुकानें नहीं खोली जाएंगी। अगर किसी ने इसका अनुपालन नहीं किया तो उस पर संबंधित थाने के माध्यम से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार