बलिया : NCC कैडेट्स ने किया महादान, डीएम और संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ऐसे बढ़ाया शान

बलिया : NCC कैडेट्स ने किया महादान, डीएम और संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ऐसे बढ़ाया शान


बलिया: 93-यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीएस मलिक के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय कोरोना वारियर्स रक्तदान शिविर के पहले दिन मंगलवार को चार दर्जन से अधिक कैडेट्स ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग भी पहुंचीं और सभी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

डीएम श्री शाही ने कहा कि रक्तदान महादान तो है ही, वर्तमान में देश में फैली महामारी में यह और भी महत्वपूर्ण और पुण्य का काम हो जाता है। इससे पहले जिला अस्पताल के डॉ मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं सहायक स्टाफ की एक टीम सुबह 10 बजे से शिविर में मौजूद रही। एनसीसी के कैडेटों के साथ-साथ एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स, पीआई स्टॉफ, सिविल स्टाफ आदि ने भी ने रक्तदान किया। 

शेष एनसीसी ऑफिसर एवं कैडेट्स शिविर के दूसरे दिन रक्तदान करेंगे। इस अवसर पर 93 यूपी बटालियन एनसीसी  के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एसएन राय, मेजर अरविंद नेत्र पांडे ,मेजर सत्येंद्र कुमार पांडे, मेजर धनंजय सिंह, कैप्टन हरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट अजय प्रताप सिंह , लेफ्टिनेंट रवि शंकर ,लेफ्टिनेंट कमलाकांत, फर्स्ट ऑफिसर संजीव शुक्ला, सूबेदार मेजर नारायण ब्रह्मा आदि थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक