लॉकडाउन : बार्डर से लौटाए गये बिहार से आये बलिया के 23 लोग, जानें वजह

लॉकडाउन : बार्डर से लौटाए गये बिहार से आये बलिया के 23 लोग, जानें वजह



बैरिया, बलिया। बिहार पुलिस द्वारा यूपी सीमा में भेजे गए 20 महिला व तीन पुरुषों को जयप्रभा सेतु पर बने यूपी पुलिस के चेक पोस्ट से उप जिलाधिकारी बैरिया के निर्देश पर चांददियर से पुनः बिहार में वापस लौटाया गया। मामला रविवार का है। चेक पोस्ट पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह तथा एसएचओ बैरिया पूरी फोर्स के साथ पहुंचे थे।

बता दें कि बलिया जनपद के सहतवार व सुखपुरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 20 महिला व तीन पुरुष बिहार के अररिया जिला 2 माह पहले काम के सिलसिले में गए थे। यह महिलाएं गांव-गांव घूमकर महिलाओं को पारंपरिक गोदाना (टैटू) गोदने का काम करती हैं। लाक डाउन में अररिया बिहार में फंसी यह महिलाएं पैदल ही वहां से चल दीं। रिवीलगंज में पुलिस ने उन्हें रोका और थानाध्यक्ष मांझी के माध्यम से डीसीएम पर बैठाकर बिहार सीमा पर यह कह कर छोड़ दिया कि अब यहां से अपने राज्य के गांव में चली जाओ। उन महिलाओं को आज सुबह यूपी पुलिस के चेक पोस्ट पर तैनात चांददियर के पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। उन्हें बताया कि बिहार से इधर प्रवेश मना है। तैनात उप निरीक्षक ने महिलाओं के आने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी, तथा पूछा कि हम क्या करें।

बलिया जिलाधिकारी से वार्ता कर उप जिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी सदल बल चेक पोस्ट पर पहुंचे। बिहार के मांझी थानाध्यक्ष से बात कर कहे की इधर से कोई बिहार में न तो जाएगा और न बिहार से कोई इधर यूपी की सीमा में आएगा। यही आदेश है। हम खुद ही सूरत से आए 12 लोगों को जो बिहार के सिवान, गया आदि अलग-अलग जिलों के हैं, को अपने यहां बैरिया क्वारंटाइन सेंटर में रखे हैं। इस मामले में जिलाधिकारी बलिया व सारण जिलाधिकारी की वार्ता चल रही है। एक-दो दिन में बिहार में फंसे बलिया के लोगों को मैं लिखा पढ़ी में बुला लूंगा। हमारे यहां फंसे बिहार के लोगों को लिखा पढ़ी में आप को सौंप दूंगा। तब तक आप इन्हें ले जाकर अपने यहां के क्वारंटाइन सेंटर में रखें। सभी 20 महिला व तीन पुरुष पुनः मांझी पुलिस के माध्यम से बिहार में वापस भेज दिए गए।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार