बलिया : मजदूर दिवस पर NMOPS का twitter वार, बना रिकार्ड

बलिया : मजदूर दिवस पर NMOPS का twitter वार, बना रिकार्ड


बलिया। मजदूर दिवस पर शिक्षक कर्मी (कोरोना वारियर्स) मजदूरों के पक्ष में खड़े होकर NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार 'बन्धु' के आह्वान पर अभिनव सिंह 'राजपूत' (राष्ट्रीय सोशल मीडिया सचिव, NMOPS) की पूरी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए #ConvertNPStoGPF को ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कराया। मजदूर दिवस पर सभी साथियों ने सरकार से मांग कि NPS में निवेशित धनराशि को GPF में परिवर्तित कर देश को वर्तमान संकट से छुटकारा दिलाया जाए न कि इस महामारी में जान हथेली पर लिए संघर्षरत कोरोना वारियर्स के DA व अन्य भत्तों की कटौती करे। यह मुहिम पूरे देश में ट्विटर पर प्रथम स्थान पर रही है। 

विशेषतः आज IT TEAM ने अपना सब कुछ छोड़कर सोशल मीडिया पर अपना 100% दिया है। उनकी पीठ थपथपाने का आज समय है। आज जहां मिलियन्स ट्रेंडिंग में टॉपिक थे वहां #ConvertNPStoGPF सभी के संयुक्त प्रयास से निरन्तर चर्चा में रहा। पहली बार 2 बजकर 52 MIN पर उक्त हैश टैग ट्विटर Top पर आया। उसके बाद 03:09PM, 03:23PM, 03:34PM पर बीच बीच मे TOP ट्रेंड में बना रहा। 

आज सबने अविश्वसनीय 1,60,000 ट्वीट करके इतिहास बनाया। लगातार ट्वीट्स की संख्या अभी भी बढ़ती ही जा रही जो कि सबकी कर्मठता को दर्शाती है। यही नही आज कई संगठनों/व्यक्तियों के ट्विटर हैंडलर ने इस टॉपिक को खूब ट्वीट और रिट्वीट किया है। सम्मानित शिक्षक साथियों द्वारा अटेवा के ट्विटर पर पोस्ट करने की मुहिम को सफल बनाने में जनपद बलिया की तरफ से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी। अटेवा बलिया के साथी पूरे जोश और जज्बे के साथ इस मुहिम में छाए रहे। सभी ने कोरोना वारियर्स के पक्ष में खड़े होकर देशहित में अपने पक्ष को रखने में अपनी महती भूमिका अदा की।


समीर कुमार पाण्डेय
जिलाध्यक्ष
अटेवा-बलिया
9451509252

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित