Ballia News : नहीं खुला स्कूल में चोरी का राज, ताला तोड़कर सभी सामान उठा ले गये थे चोर

Ballia News : नहीं खुला स्कूल में चोरी का राज, ताला तोड़कर सभी सामान उठा ले गये थे चोर

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय उदवंतछपरा में व्यापक स्तर पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी चोरी का खुलासा हल्दी पुलिस अब तक नहीं कर सकीं। घटना 21 सितम्बर की रात की है।
 
22 सितम्बर की सुबह प्रधानाध्यापक जीवेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि 22 सितम्बर की सुबह 8 बजे जब विद्यालय पर पहुंचा तो विद्यालय के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। आवश्यक सामान बिखरा हुआ था। कमरों का बारीकी से अवलोकन किया तो गैस सिलिंडर, एक चूल्हा, कुछ बर्तन, तीन पंखे, सबमर्सिबल का स्टार्टर, बच्चों के खेल कूद का सामान, ब्लूटूथ स्पीकर, तीन स्विच बोर्ड, केविल तार, वाटर सप्लाई का पाईप, टोटी एवं कुछ विद्यालयी अभिलेख इत्यादि गायब था।
 
घटना के क्रम में प्रधानाध्यापक ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एवं अपने उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया। वहीं, प्रार्थना पत्र देकर हल्दी थाना पुलिस से उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की, पर अब तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। 
 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद