जयंती पर याद किये गये बलिया सदर के प्रथम विधायक सेनानी पं. राम अनन्त पाण्डेय

जयंती पर याद किये गये बलिया सदर के प्रथम विधायक सेनानी पं. राम अनन्त पाण्डेय

बैरिया, बलिया : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामअनंत पांडेय की जयंती शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में मनाई गयी। इसके साथ ही उपस्थित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानी को नमन किया। सभा में वक्ताओं ने सेनानी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया।

त्रयंबक पाण्डेय ने कहा कि पंडित जी देश की आजादी के लिए जीवन भर संघर्ष करते हुए अनेकों बार जेल यात्रा किए, जिसके फलस्वरूप देश आजाद हुआ और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। 1952-1957 तथा 1962-1967 तक बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहते हुए अति महत्वपूर्ण कार्य कराए तथा समाज को स्वस्थ दिशा देते रहे। वह जीवन पर्यन्त ईमानदारी, सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतिमूर्ति बने रहे।

इसके अलावा पं. राम अनन्त पांडेय जी कई शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक और प्रबन्धक भी थे, जो आज भी अनवरत चल रही हैं। पं. राम अनन्त पाण्डेय जी को 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा ताम्रपत्र से नवाजा गया था। इस दौरान पं. राम अनन्त पाण्डेय पौत्र आदित्य पाण्डेय ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में त्रयंबक पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, देवता नन्द पाण्डेय, सुनील सिंह, अतुल पाण्डेय, ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी, सुधांशु सिंह, हिमांशु कुमार, अमन मौर्य, सुजीत यादव, मुकुल चौरसिया, आतिफ अली आदि लोग मौजूद रहें।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित