बलिया : सभासद ने सुबह की शिकायत, दोपहर बाद पहुंची जांच टीम ; खुली पोल

बलिया : सभासद ने सुबह की शिकायत, दोपहर बाद पहुंची जांच टीम ; खुली पोल


बांसडीह, बलिया। नगर पंचायत बांसडीह में संचालित हो रहे कान्हा पशु आश्रय स्थल में हो रही अनियमितता एवं पशुओं की मृत्यु की शिकायत को मंडलायुक्त कनकलता त्रिपाठी ने न सिर्फ गभीरता से लिया, बल्कि तत्काल मंडल स्तरीय जांच टीम गठित बांसङीह भेज भी दी। 

नगर पंचायत बांसडीह में संचालित कान्हा पशु आश्रय स्थल में गोवंशों के अमानवीय रख-रखाव एवं भूख से मौत की शिकायत बुधवार की सुबह  सभासद विजय कुमार गुप्ता ने मंडलायुक्त से किया। गोवंशों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार की शिक़ायत को मंडलायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपर आयुक्त एके मिश्र के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच टीम गठित कर जांच के लिए भेज दिया।



मंडलायुक्त द्वारा गठित जांच टीम ने कान्हा पशु आश्रय स्थल बांसडीह का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जांच टीम को घोर अनियमितता मिली। 15 पशुओं के सापेक्ष केवल दो पशु पाए गए। पानी की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, हरा चारा, चोकर इत्यादि नही पाए गए।ईओ सीमा राय से टीम ने अनुपस्थिति पशु के बारे सवाल पूछा तो कोई जबाब नही दे सकी। रजिस्टर में भी तमाम खामियां पायी गयी। 

पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज राव के रजिस्टर में भी भारी अनियमितता पायी गयी। मृत पशुओं के सम्बन्ध में कोई रिकार्ड नही रखा गया है। इस सम्बंध में अपर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पायी गयी। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्यवाही होंगी। इस मौके पर संयुक्त निदेशक कृषि सुरेश सिंह, अधिशाषी अधिकारी सीमा राय, मुख्य पशु अधिकारी बलिया, उपजिलामजिस्ट्रेट दुष्यन्त मौर्य, तहसीलदार बांसडीह गुलाबचंद्रा, शिकायत कर्ता विजय कुमार गुप्ता,विजय गुल्लर, गोपाल जी, मनोज कुमार, बड़े बाबू सूर्यप्रकाश सिंह, सुरेश मिश्र इत्यादि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित