SGFI की टेक्निकल कमेटी घोषित : यूपी के विनोद कुमार सिंह बने सदस्य, खेल जगत में जश्न

SGFI की टेक्निकल कमेटी घोषित : यूपी के विनोद कुमार सिंह बने सदस्य, खेल जगत में जश्न

लखनऊ। दीपक कुमार (I.A.S.) अध्यक्ष, S.G.F.I. (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की अध्यक्षता में S.G.F.I. ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के 'नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24' को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए टेक्निकल कमेटी घोषित कर दी है। इसमें जिला व्यायाम शिक्षक, बलिया, उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार सिंह को S.G.F.I. की टेक्निकल कमेटी में बतौर सदस्य चुनकर महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व दिया हैं।

विनोद कुमार सिंह को S.G.F.I. की टेक्निकल कमेटी में चुना जाना विद्यालयी खेलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। विनोद कुमार सिंह अब खेल प्रशासक एवं प्रशिक्षक के रूप में अर्जित अपने लम्बे खेल अनुभव का लाभ नेशनल स्कूल गेम्स के साथ साझा करेंगे।

बता दें कि चेयरमैन व सचिव समेत सम्पूर्ण देश से कुल 16 खेल विशेषज्ञों को इस टेक्निकल कमेटी में रखा गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश से केवल विनोद कुमार सिंह को चुना गया है। विनोद कुमार सिंह मण्डल आजमगढ़ के मण्डलीय व्यायाम शिक्षक भी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के महासचिव के पद पर सेवा दे चुके विनोद देश व प्रदेश में बतौर खेल प्रशासक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ देते रहे हैं। ये बतौर प्रशिक्षक रानी लक्ष्मीबाई एवार्डी समेत 3 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। विनोद कुमार सिंह को S.G.F.I. की टेक्निकल कमेटी का सदस्य बनाने पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। खेल विशेषज्ञों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़े DRM ने किया सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शराब दुकान के पीछे 27 पेटी में शराब बरामद, अनुज्ञापी और सेल्समैन पर मुकदमा बलिया में शराब दुकान के पीछे 27 पेटी में शराब बरामद, अनुज्ञापी और सेल्समैन पर मुकदमा
Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया थाना पुलिस...
शादी के मंडप से भागकर प्रेमी संग की थी खुदकुशी : परिवार ने नहीं लिया शिल्पा का शव, लावारिस हुआ अंतिम संस्कार
बलिया Police को मिली सफलता, पांच वारंटी गिरफ्तार
भृगुनगरी में जीवन्त हुई जनकपुर की धनुष यज्ञ लीला
Happy Mother's Day : मां जैसा करता कोई प्रीत नहीं
MTCS में एक साथ मना बुद्ध पूर्णिमा और मदर्स डे : दिखी भावनात्मक और सांस्कृतिक पहलुओं की झलक
11 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल