बलिया : तीन दवा दुकानों का पास निरस्त

बलिया : तीन दवा दुकानों का पास निरस्त


बलिया। वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में भी विशेष एहतियात बरती जा रही है, लिहाजा दवा दुकानों की कुंडली खंगाली जा रही है। जिला प्रशासन जिन दवा दुकानों को वाराणसी जाने के लिए वाहन पास दिया था, उसमें तीन का पास सिटी मजिस्ट्रेट ने निरस्त कर दिया है। इसमें गिरी मेडिकल एजेंसी विशुनीपुर, रवि सर्जिकल एण्ड मे. हाउस विशुनीपुर व दवा केन्द्र स्टेशन रोड बलिया शामिल है। 

बता दें कि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को ही एक पत्र जारी कर BCDA तथा दवा दुकानदारों से कहा था कि पिछले एक महीने के अंदर जिन्होंने सप्तसागर दवा मंडी वाराणसी से दवा खरीदी है या कोई वाहन या चालक को भेजे हैं, तो तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर 05498220857 पर बताएं। 

साथ ही 14 दिन के लिए स्वयं, परिवार के सभी सदस्य तथा दुकान पर काम करने वाले सभी स्टाफ होम क्वारंटाइन में रहें। वर्तमान में सप्तसागर दवा मंडी, वाराणसी को सील कर दिया गया है। डीएम ने यह भी कहा है कि व्यापारी या आम आदमी दवा खरीदने के लिए फिलहाल सप्तसागर दवा मंडी वाराणसी नहीं जाएं। बहुत जरूरी हो तो देवरिया होते हुए गोरखपुर से दवा खरीदें।

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि इस स्थिति में वाराणसी जाने से बचें। वाराणसी का पास भी अति आवश्यक या दुर्लभ परिस्थिति में ही एडीएम द्वारा जारी किया जाएगा। अगर बनारस में जिले का कोई व्यक्ति है और वापस बलिया आ रहे हैं तो उनके आने की सूचना भी कंट्रोल रूम को दें और होम क्वारंटाइन में रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद