रामायण : 'सीता' ने शेयर की यह तस्वीर, आप भी देखें

रामायण : 'सीता' ने शेयर की यह तस्वीर, आप भी देखें



नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर रहा है। ऐसे में टीवी की सीता दीपिका चिखलिया भी पीछे नहीं रहीं। दीपिका ने ट्विटर पर 'रामायण' की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका के साथ अरुण गोविल और रामानंद सागर नजर आ रहे हैं। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- 'कैमरे के पीछे।' तस्वीर में रामानंद सागर किताब से पढ़कर दीपिका और अरुण गोविल को कुछ समझा रहे हैं। इन तीनों के पीछे लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का रोल निभाने वाले कलाकार खड़े हुए हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये सभी जंगल में हैं। 

दीपिका 'रामायण' के प्रसारण के बाद से लगातार कुछ न कुछ 'रामायण' से जुड़ा पोस्ट करती रहती हैं। टीवी पर 'रामायण' का दोबारा प्रसारण 28 मार्च से शुरू हुआ था। 'रामायण' के खत्म होने के बाद अब उसके आगे की कड़ी 'उत्तर रामायण' दिखाया जा रहा है। 'रामायण' का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद अभिनेत्री ने एक भावुक पोस्ट किया था। 

इस पोस्ट में अभिनेत्री ने 'रामायण' से जो सीख मिली है उसे जिंदगी में उतारने की गुजारिश अपने प्रशंसकों से थी। इस पोस्ट में दीपिका ने लिखा- 'ये कभी नहीं खत्म होगा। इसने आपको जिंदगी जीने का तरीका सिखाया.. जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती जाएगी। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।' अपने इस पोस्ट में दीपिका ने जहां 'रामायण' से मिली सीख को जीवन में उतारने की बात कही तो वहीं लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की बात भी कही। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी