बलिया : गरजा बुल्डोजर, मिट्टी में मिली 20 हजार लीटर शराब

बलिया : गरजा बुल्डोजर, मिट्टी में मिली 20 हजार लीटर शराब

Ballia News : गड़वार पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में बरामद 20000 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए बुल्डोजर का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मालों (जब्त/बरामद अवैध शराब) के निस्तारण संबंधी अभियान के तहत की।
 
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 से 2021 तक के कुल 108 मुकदमों में 20 हजार लीटर  अवैध शराब बरामद/जब्त की गई थी। इधर,  पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा जनपद के थानों में जब्त/बरामद अवैध शराब के निस्तारण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान में न्यायालय अपर सिविल जज जू.डी/जे.एम बलिया के आदेश के क्रम में टीम गठित की गई थी।
 
टीम की उपस्थिति में रविवार को थाना गड़वार परिसर में गड्ढा खोदवाकर 20 हजार लीटर शराब नष्ट की गयी। विनष्ट कराने वाली टीम में एस.एन वैभव पाण्डेय क्षेत्राधिकारी नगर, राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक गड़वार, शिवबचन राम अभियोजन अधिकारी बलिया व यशराज अभियोजन अधिकारी बलिया शामिल रहे। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार