बलिया में श्रीराम महायज्ञ : प्रचण्ड गर्मी पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

बलिया में श्रीराम महायज्ञ : प्रचण्ड गर्मी पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

बैरिया, Ballia News : प्रचण्ड गर्मी पर श्रद्धालुओं की  आस्था भारी पड़ी। मौका था श्रीराम महायज्ञ की कलश यात्रा का। हजारों श्रद्धालुओं के सिर पर कलश और जुबां पर जयकारा... अलौकिकता का यह नजारा देखते ही बन रहा था।

दोकटी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर में स्थित संत भाला बाबा की कुटी पर आयोजित श्रीराम महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा बुधवार की सुबह गाजे बाजे के साथ निकली। कलश यात्रा सुबह छः बजे से संत भाला बाबा की कुटी से जय श्रीराम व हर हर महादेव के नारे के बीच शिवपुर गंगा घाट पर पहुंची। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रथ पर सवार श्री श्री 1008 स्वामी रामानन्द दास जी महाराज के साथ राम जानकी की मनोरम झांकी का लोगो ने दर्शन किया। जयकारा लगाते हुए प्रचण्ड गर्मी में श्रद्धालु पैदल गंगा घाट पर पहुंच कर गंगा स्नान के बाद यज्ञ के निमित्त संकल्प लिया। आयोजक मण्डल ने बताया कि एक जून को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, लक्ष्मी पूजन व आरती का आयोजन किया गया है। दो जून को अरणी मंथन व मंडप परिक्रमा, हवन का आयोजन होगा। आठ जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

वही रोजाना रात में आठ बजे से रामलीला का आयोजन होगा। शायं छः बजे से मानस किंकर जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जायेगा। यज्ञ को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी सन्त महात्मा को बुलावा भेजा गया है। कुटी प्रांगण में झूला चर्खी सज गयी है। विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजने लगी है। आयोजक मण्डल ने श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है। कलश यात्रा में दोकटी पुलिस सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही।

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत

शिवदयाल पांडेय मनन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल