कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर कमरे में गाड़ा शव

कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर कमरे में गाड़ा शव


जौनपुर। जिस मां ने उसे 9 महीने तक अपनी कोख में रखा और सालों तक उसकी सेवा कर चलना सिखाया। उसने उसी मां की बर्बरता से हत्या कर इंसानियत को कलंकित कर दिया।
मामला नेवढिया थाना क्षेत्र के मधुपुर वृंदावन गांव का है। उसी गांव का निवासी लाल चंद्रपाल 37 वर्ष ने 18-19 की रात अपनी मां से नशे के लिए पैसा मांगा। मना करने पर आग बबूला हो गया और उसने अपनी मां बागेश्वरी देवी पत्नी रामदेव 70 वर्ष के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी नृशंश हत्या कर दिया। शव को अपने कमरे के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफनाकर फरार हो गया। 

आसपास के लोग उसे चार दिन से खोज रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुरुवार को पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया तो उसने जुर्म कबूल करने के साथ ही घटनास्थल पर ले जाकर शव को खोदकर बाहर निकाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय,  प्रभारी निरीक्षक मडियाहू त्रिवेणी लाल सेन सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद