बलिया : भाजपा नेता व प्रधान को सरेराह पीटा

बलिया : भाजपा नेता व प्रधान को सरेराह पीटा


बिल्थरारोड, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष व प्रधान सतीश कुमार गुप्ता को शुक्रवार की शाम सीयर सीएचसी से सिनैटाइजर लेकर लौटते वक्त तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पिटाई कर दिया। यह खबर मिलते ही भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त हो गया। मामले में प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। वही, घटना का शिकायती पत्र सतीश गुप्ता ने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित आला अधिकारियों को भेजा है।

भेजे गए शिकायती पत्र में सतीश ने बताया है कि शुक्रवार की शाम करीब छ बजे वे सीयर अस्पताल से सिनैटाइजर व अन्य मेडिकल सामग्री लेकर गांव की तरफ जा रहे थे। इस बीच बिल्थरारोड त्रिमुहानी पर तहसीलदार अपने होमगार्ड के साथ बीच सड़क पर खड़े हो गए। गाड़ी रुकवाया और लाठियां बरसानी शुरु कर दी। भाजपा नेता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले को लेकर देर रात तक उभांव थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। हालांकि तहसीलदार ने पिटाई की बात से इंकार किया है। 






Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह में कार की टक्कर से अर्जुन (10) पुत्र गोपाल की मौत हो...
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण
Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती
Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद
महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित
22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका