शौचालय के नाम पर फरार हुआ दूल्हा

शौचालय के नाम पर फरार हुआ दूल्हा

बुलंदशहर। जिले के अनूपशहर में बारात स्वागत के दौरान एक दूल्हा टॉयलेट जाने की बात कहकर शादी छोड़कर फरार हो गया। बीच शादी के दौरान दूल्हे के भागे जाने से नाराज लड़की के परिजनों ने बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बारातियों को मुक्त कराया। 

 
पुलिस ने बताया कि अनूपशहर इनाके के टिहरी नगला गांव में गुरुवार रात को जहांगीराबाद से बारात आई थी। वधू पक्ष के लोग बारातियों का स्वागत कर रहे थे। तभी दूल्हे ने परिजनों से टॉयलेट जाने की बात कही। लेकिन, इस दौरान मौका पाकर दूल्हा वहां से भाग गया।काफी देर तक दूल्हा जब द्वारचार में नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। मोबाइल फोन मिलाया गया लेकिन वह भी स्विच ऑफ मिला। 

बाद में वधू पक्ष के लेागों को दूल्हे के कुछ दोस्तों से पता चला कि वह शादी से भाग गया है। नाराज वधू पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। सभी दूल्हे को बुलाने की जिद पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को छुड़ाया। सीओ अतुल चौबे ने कहा कि अगर दोनो पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो वधू पक्ष के लोगों की तहरीर पर दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद