बलिया : एसडीएम बोले, अपने घरों में ही मनाएं सभी त्योहार

बलिया : एसडीएम बोले, अपने घरों में ही मनाएं सभी त्योहार


दुबहर, बलिया। सभी धर्मों के आगामी सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए दुबहर थाने पर उपजिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उप जिला अधिकारी ने कहा कि शब-ए-बरात सहित जितने भी त्यौहार आने वाले दिनों में पड़ेंगे, सभी लोग जब तक लॉक डाउन है, उसका अक्षरश: पालन करते हुए अपने घरों में ही रहकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाएंगे। कहीं भीड़ भाड़ आदि करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

दुबहर थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने भी लॉक डाउन के सभी नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि इस कोरोना जैसे महामारी को हराया जा सके। उन्होंने भी सभी त्योहारों को घर में ही मनाने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह विमल पाठक  प्रधान नफीस अख्तर शमीम अंसारी अशोक सिंह अमित दुबे सुरजीत सिंह  रविंद्र राय हरिशंकर यादव  गिरधर चौहान कौशल यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा