28 अक्टूबर Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल



मेष
धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। नौकरी चाकरी की स्थिति भी अच्छी है। सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा है। सूर्य को जल देना अच्छा रहेगा।
वृषभ
एक दिन थोड़ा सा खराब है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठाक है। व्यापार भी ठीक है, लेकिन किसी भी मामले में कोई रिस्क मत लीजिए। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन
नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जो लोग विवाहित हैं, वो जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क
प्रेम, संतान की स्थिति पहले से काफी बेहतर। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। भाग्य साथ दे रहा है। आपमें बहुत शुभता वाला तेज आ रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम में थोड़ा तूतू-मैंमैं हो सकता है। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कन्या
गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। क्रोध से बचें। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
तुला
पराक्रम बढ़ेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक
धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर
मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
कुंभ
आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मीन
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ मिलेगा। व्यापारिक विस्तार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Comments