28 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

28 April Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यों में शत्रु बाधा डालने की कोशिश कर सकता है। भावनाओं में नियंत्रण रखें। वित्तीय समझौता हो सकता है। तनाव लेने से बचें। दोस्तों का घर पर आगमन हो सकता है। उनका आदर-सत्कार करें। 

वृषभ
आज आपको जोखिम उठाने से बचने का प्रयास करना है। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। दोस्त आपके साथ रोमांचक शाम बिताने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में दिन खुशहाली भरा बीतेगा।

मिथुन
अपने पारिवारिक मामलों में किसी को दखलंदाजी करने से बचें। निवेश को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों के साथ समय बिताएं। दिन आपका शांति भरा रहेगा। शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करें। धैर्य और समझदारी से साथ काम लेने का प्रयास करें।

यह भी पढ़े राजकीय पॉलिटेक्निक बॉसडीह में वार्षिक खेल उत्सव, दिखा जबरदस्त उत्साह

कर्क
आप आज अपने सपनों को लेकर कार्य करेंगे। जिसमें काफी व्यस्त रह सकते हैं। बहुत ज्यादा उत्साहित होने से बचें। यात्रा की संभावना है। प्रेमी के साथ मनोरंजन भरा दिन बिताएं। पैसे खर्च करने से बचें। आपका रुका हुआ कार्य आज पूरा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सिंह
अगर आपको कोई पिछले काफी समय से काफी परेशान कर रहा था तो उससे आज आपको छुटकारा मिल सकता है। धन का आगमन हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश लाभदायी होने की संभावना है। प्रियजनों के साथ रिश्ते खुशमिजाज बीतेंगे।

कन्या
आज दोस्त आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। निवेश करने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह जरूर लें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अतिरिक्त धन आने की संभावना है। किसी को नजरअंदाज न करें। परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है।

तुला
आपका दिन आज काफी खुशहाली भरा बीत सकता है। समस्याओं का समाधान आसानी से आप खोज पाएंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन नए निवेश से बचें। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक
आपको स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिल सकता है। वित्तीय सौदे किसी के साथ होने की संभावना है। लेकिन अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान रखें, उन पर काबू रखकर ही कोई कार्य करें। चुनौतियों से निपटने में आपको मदद मिलेगी। अपने अनुभवों को छोटे बच्चों के साथ साझा करें।

धनु
आज निवेश के लिए सही समय है। आय के नए स्रोत के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकीय सलाह लें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ खुशमय दिन बीत सकता है। उनसे दूरी न बनाएं नहीं तो वह निराश हो सकते हैं।

मकर
शारीरिक बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं, उससे उबरने का प्रयास करें। चिकित्सकों से सलाह लें। योग करें। प्रेमी के साथ बिताने के लिए आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है। अपने पहनावे पर भी ध्यान दें। क्योंकि पहनावा आपके स्वभाव पर निर्भर करता है।

कुंभ
आज आपके कंधों पर काफी बोझ होने की संभावना है। लेकिन आप इसको आसानी से निपटा पाएंगे। आर्थिक रूप से आपका दिन सामान्य रहेगा। धन कमाने के आपको कई अवसर मिल सकते हैं। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

मीन
आपका आपका सपना सच हो सकता है। जिसको लेकर आप काफी खुश दिखेंगे। लेकिन आपको उत्साह में आकर नियंत्रण नहीं खोना है। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। प्रेमी आपके उम्मीद पर खरा उतर सकता है। खरीदारी पर जा सकते हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी  शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 
UP Big Breaking : यूपी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ी...
20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी
TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक
तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस
अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति