शक्ति स्वरूपा है नारी, पुष्पित और पल्लवित होता है संसार

शक्ति स्वरूपा है नारी, पुष्पित और पल्लवित होता है संसार

रसड़ा,बलिया। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत  अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत  एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यायार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री खंगारौत ने कहा कि महिला शक्ति की स्रोत होती है जिनकी ऊर्जा से पूरा समाज पुष्पित एवं पल्लवित होता है।  उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में आदिकाल से नारी शक्ति स्वरूपा मानी जाती रही है जो मां दुर्गा काली आदि के रूप में समूचे मानव जाति की सुरक्षा की किंतु यह दुखद बात है कि आज के परिवेश में बालिका और नारी समाज की सुरक्षा पर चर्चा करने की जरूरत पड़ गई है किंतु इसमें बालिकाओं महिलाओं को अपने शक्ति का एहसास कर अपने अंदर आत्मबल आत्मरक्षा को प्रबल करना होगा एवं समय- पड़ने पर बेहिचक पुलिस प्रशासन के डायल 100/ 181 /1090 हेल्प लाइन  का प्रयोग करना चाहिए शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 


पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृत में स्पष्ट कहा गया है कि जहां नारी की पूजा व सम्मान होता है वही समाज सुखी एवं समृ( होता है। नारी सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि बालिकाओं को घर से निकलते समय अपने आसपास की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए तथा पुरुष वर्ग के किसी भी अप्रिय एवं अपराध जनक क्रिया पर पहले प्रतिक्रिया स्वरूप आलपीन पर मिर्ची पाउडर आदि का प्रयोग व शोर मचाना चाहिए वहीं इसकी  जानकारी माता-पिता गुरुजन के साथ पुलिस सहायता नंबर पर देनी चाहिए ।इस मौके पर एडीएम विपिन कुमार जैन क्षेत्राधिकारी केपी सिंह एसआई धर्मेंद्र सिंह, कोतवाल ज्ञानेश्वर  मिश्रा, सीटी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, अर्जुन जायसवाल, प्रधानाचार्य रामायण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया संचालन घनश्याम सिंह एवं  शशिकांत राय ने किया तथा आभार और स्वागत संबोधन प्रधानाचार्य रामायण सिंह ने किया विद्यालय परिवार के सभी गुरुजनों का योगदान रहा ।

रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी