नहर में मिला युवक का शव, सनसनी

नहर में मिला युवक का शव, सनसनी



गड़वार (बलिया)। गड़वार थानांतर्गत गड़वार-रतसर मार्ग पर बड़सरी चट्टी और जोगापुर नहर के बीच एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि प्रातः काल शौच आदि करने के लिए लोग निकले तो देखा कि पानी से भरे  गड्ढ़े में एक युवक गिरा है, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में पता चला कि उक्त मृत युवक प्रेमचंद राजभर पुत्र सुरेंद्र राजभर घटनास्थल से सटे उदयपुर गांव का निवासी है। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी। युवक की पत्नी और परिवारवालो का रोरोकर बुरा हाल हो गया था। उक्त युवक की मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है। क्षेत्र में युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।थाना प्रभारी विनीत मोहन पाठक ने बताया कि मामले की जांच करके कारवाई की जायेगी।


रिपोर्ट प्रशांत कुमार अम्बुज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा