चोरी करते धराया युवक,हुई खातिरदारी

चोरी करते धराया युवक,हुई खातिरदारी


मनियर/बलिया। मनियर बस स्टैंड स्थित एक तिजिया के बागीचे में परशुराम जयंती के अवसर पर लगने वाले मेले में दुकान से चोरी करते हुए दुकानदार ने एक युवक देख लिया। दुकानदार के शोर मचाने पर युवक मेले से भागकर नजदीक ही बस स्टैंड पर स्थित गंगापुर के पोखरे में छलांग लगा दिया और पोखरे से फिर निकल कर भाग कर किसी के घर में छिप गया। दुकानदार के शोर मचाने पर कुछ लोग युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े और घर में छिपे युवक को ढूंढ निकाला। उसके बाद उसकी खातिरदारी की, फिर 100 नंबर पर फोनकर  पुलिस को बुला कर सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फिरोज खान पुत्र नूरी खान निवासी सरवार ककरघट्टी थाना मनियर बताया। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रभानु यादव से पूछे जाने पर बताए कि पूछताछ की जा रही है और उसे संबंधित धारा में चालान किया जाएगा।


रिपोर्ट- राममिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य उदय के साथ यात्रा के योग, शुभता में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य...
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम