4 से 10 जनवरी तक कई ट्रेनें निरस्त, कुछ का बदला रूट और...

4 से 10 जनवरी तक कई ट्रेनें निरस्त, कुछ का बदला रूट और...

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं यात्री सुविधा हेतु वाराणसी मण्डल पर स्थित मऊ-शाहगंज खण्ड के सठियांव-आज़मगढ़-सरायरानी-फरिहा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए 28 दिसम्बर, 2022 से 07 जनवरी, 2023 तक प्री-नान इण्टरलॉक एवं 08 से 10 जनवरी, 2023 तक नान-इण्टरलॉक कार्य तथा 10 जनवरी, 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। 

निरस्तीकरण

-आज़मगढ़ से 04 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05427 आज़मगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

-वाराणसी सिटी से 04 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आज़मगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

-बलिया से 07 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

-शाहगंज से 07 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

-बलिया से 08 से 10 जनवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

-शाहगंज से 09 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

-छपरा से 28, 30, 31 दिसम्बर, 2022, 01, 03, 04, 07, 08 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

-सूरत से 28, 29, 30 दिसम्बर, 2022, 01, 04, 05, 06, 08 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

-अमृतसर से 28 दिसम्बर, 2022, 02, 04 एवं 07 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 31 दिसम्बर, 2022 एवं 07 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 06, 08 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

-दरभंगा से 31 दिसम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी।

-गोरखपुर से 01, 08 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

-छपरा से 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

-दरभंगा से 02 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज-जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

-अजमेर से 02, 03, 05 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

-जयनगर से 07 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी।

शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट

-कोलकाता से 02 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13137 कोलकाता-आज़मगढ़ एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मऊ-आज़मगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। 

-आज़मगढ़ से 03 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13138 आज़मगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी आज़मगढ़-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

नियंत्रण

-जयनगर से 30 दिसम्बर, 2022 एवं 03 जनवरी, 2023 को 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

-अमृतसर से 01 जनवरी, 2023 को 04650 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

-दरभंगा से 04 एवं 07 जनवरी, 2023 को 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Tags: Varanasi

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : चल रही थी किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी, पहुंची पुलिस और... Ballia News : चल रही थी किशोरी के अंतिम संस्कार की तैयारी, पहुंची पुलिस और...
Ballia News : नगर पंचायत रेवती के वार्ड नम्बर 10 में एक किशोरी की मौत विषाक्त पदार्थ का सेवन करने...
Ballia News : रात में नाबालिग लड़की को लेकर कही जा रहा था युवक, तभी पड़ी लोगों की नजर, फिर...
27 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया : इन मांगों के साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बीएसए से मिला प्राशिसं का प्रतिनिधिमंडल
माल्देपुर और संगम घाट पर बनेगी जेट्टी, जल परिवहन और पर्यटन के क्षेत्र में बलिया में होंगे कई कार्य : दयाशंकर
Ballia News : ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा बैलेंस, अधेड़ की मौत
मेरठ-औरैया मर्डर केस से अलग UP में सामने आया नया मामला, पति ने ब्वॉयफ्रेंड से करवाई पत्नी की शादी