शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को श्रद्धांजलि देते वक्त फफक पड़ा बेटा, 'पापा… बोलो पापा', नम हो गईं नम अफसरों की आंखें

शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को श्रद्धांजलि देते वक्त फफक पड़ा बेटा, 'पापा… बोलो पापा', नम हो गईं नम अफसरों की आंखें

UP News : शामली एनकाउंटर में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक लाया गया, जहां ADG, IG व SSP की मौजूदगी में उन्हें सलामी दी गई। STF टीम के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पत्नी और बेटे-बेटी भी पुलिस लाइन पहुंचे। बेटा मंजीत श्रद्धांजलि देते वक्त फफक पड़े। रोते हुए बोले, 'पापा आज तो बोल दो, पापा… बोलो पापा।' यह देख वहां मौजूद लोगों की आंखों का कोर भींग गया। यहां से शहीद इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर उनके गांव ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

यूपी STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार बुधवार को शहीद हो गए। सोमवार (20 जनवरी) की रात सुनील कुमार और उनकी टीम ने शामली में कग्गा गैंग के 4 बदमाशों का एनकाउंटर किया था। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर के पेट में दो गोली लगी थी। सुनील कुमार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि गोली से लिवर, गाल ब्लेडर और पेट में खून की बड़ी नस (IVC) में गंभीर चोटें आई थीं। लिवर डैमेज हो गया था। आखिरकार 36 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अंतिम सांस ली। 

CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
शहीद इंस्पेक्टर को सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी है। शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान सरकार ने किया है। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। एक सड़क का नामकरण भी शहीद सुनील कुमार के नाम पर किया जाएगा। 

यह भी पढ़े 14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट